BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: केरल: निपाह का कोई नया मामला नहीं आया, कोझिकोड में शैक्षिणिक संस्थाओं में नियमित कक्षाएं शुरू

Admin

Tue, Sep 26, 2023
कोझिकोड केरल के कोझिकोड जिले में एक सप्ताह से भी अधिक समय तक निपाह वायरस के संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आने के बाद  जिले के शिक्षण संस्थानों में नियमित कक्षाएं शुरू हो गईं। जिले में निपाह वायरस के संक्रमण से दो लोगों की जान जा चुकी है। 16 सितंबर से इसका कोई नया मामला नहीं आया है। जिले में सभी शिक्षण संस्थान 14 सितंबर से बंद थे और निपाह वायरस महामारी के कारण ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जा रही थीं। राज्य में महामारी की घोषणा 12 सितंबर को की गई थी। जिला प्रशासन ने छात्रों को अपने संबंधित शिक्षण संस्थान जाने के दौरान मास्क पहनने और सैनेटाइजर साथ रखने की सलाह दी है। स्कूल प्रशासन ने कहा कि उन इलाकों में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी जो अब भी निषिद्ध क्षेत्र घोषित हैं। कक्षाओं में बच्चों ने कहा कि उन्हें खुशी और राहत है कि स्थिति अब सुधर रही है और वे स्कूल जा रहे हैं। अब तक कुल छह लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और इनमें से दो की मौत हो चुकी है। इनमें से एक की मौत 30 अगस्त को हुई। जिला कलेक्टर ए. गीता ने कहा कि 24 सितंबर तक उपचाराधीन लोगों की संख्या 915 थी लेकिन इनमें से कोई उच्च जोखिम श्रेणी का मरीज नहीं था। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि 377 नमूनों की जांच की गई है और 363 नमूनों के जांच परिणाम नकारात्मक आए हैं।    

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें