BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: अमेरिका, चीन यदि स्थिति को ठीक से न संभाल पाये, तो उनके बीच संघर्ष की नौबत आ सकती है : सुलिवन

Admin

Wed, Nov 15, 2023

वाशिंगटन
 अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी चिनपिंग के बीच बहुप्रतीक्षित भेंटवार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा है कि यदि स्थिति को ठीक से नहीं संभाला गया तो दोनों देशों के बीच संघर्ष की नौबत आ सकती है। बाइडन और शी  सैन फ्रांसिस्को में ‘एपेक (एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग) लीडरशिप’ की बैठक से इतर मुलाकात करेंगे।

सुलिवन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के पास इस सिलसिले में संवाद का मौका है कि वे कितने प्रभावी ढंग से ताइवान जलडमरू मध्य में शांति एवं स्थायित्व का प्रबंधन करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे कुछ मुद्दे हैं जिनका सघन कूटनीति के जरिए हम प्रबंधन कर पाये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तब ही हम वाकई ऐसे ठोस नतीजे मिलने के अवसर की उम्मीद कर सकते हैं जिससे उन क्षेत्रों में अमेरिकी लोगों के वास्ते प्रगति नजर आए जहां हमारे हित परस्पर मिलते हैं। मेरे हिसाब से उदाहरण के लिए फेंटानिल का मुद्दा है।’’

सुलिवन ने कहा, ‘‘हम आगामी सप्ताह में उस मुद्दे पर कुछ प्रगति की उम्मीद कर रहे हैं तथा उससे उन अन्य मुद्दों पर और सहयोग का द्वार खुलेगा जहां हम चीजों का न केवल प्रबंधन कर रहे हैं बल्कि हम ठोस नतीजे ला पा रहे हैं।’’

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि ‘‘यह जटिल एवं प्रतिस्पर्धी संबंध है जिसे यदि अच्छी तरह नहीं सभाला गया तो उनसे बड़ी आसानी से संघर्ष या टकराव की नौबत आ सकती है।’’

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें