BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी अपने पार्टनर से हुईं अलग, कहा- हम साथ नहीं रह सकते

Admin

Fri, Oct 20, 2023

इटली
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी अपने पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रूनो से अलग हो गईं हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने ब्रेकअप की घोषणा की। पत्रकार एंड्रिया गिआम्ब्रुनो ने हाल ही में टीवी पर सेक्सिस्ट कमेंट किए थे। इस पर उनकी काफी आलोचना हुई थी।
 

'हम साथ नहीं रह सकते हैं'
जॉर्जिया ने ब्रेकअप के बारे में फेसबुक पर लिखा, 'एंड्रिया गिआम्ब्रूनो के साथ मेरा रिश्ता करीब 10 साल तक चला। अब ये रिश्ता खत्म हो गया है। बीते कुछ समय से कुछ समय से हमारे रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं। अब इसे स्वीकार करने का समय आ गया है कि हम साथ नहीं रह सकते हैं। एंड्रिया गिआम्ब्रूनो और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात 2015 में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की करीबी बढ़ी और लिव इन में रहने लगे। दोनो की एक बेटी, जिनेवरा है, जिसका जन्म 2016 में हुआ था। जॉर्जिया और एंड्रिया की बेटी 6 साल की है।'

जानिए विवादित कमेंट
जॉर्जिया मेलोनी के पार्टनर रहे एंड्रिया गिआम्ब्रुनो इटली के पत्रकार हैं। उन्होंने 22 साल की उम्र में टेलीविजन पर शुरूआत की थी। टीवी के जाने पहचाने चेहरा एंड्रिया ने इस साल अगस्त में अपने शो में बलात्कार पर भद्दी टिप्पणी की थी। रेप के एक केस पर बात करते हुए उन्होंने पीड़िता को ही कटहरे में खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जब आप डांस करने जाते हैं तो आपको नशे में होने का पूरा अधिकार है। अगर आप नशे में होने और बेहोश होने से बचते हैं, तो शायद आप कुछ चीजों से भी बचेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें