BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: इजरायल-यूक्रेन का समर्थन करना अमेरिका के हित में है : राष्ट्रपति बाइडेन

Admin

Sat, Oct 21, 2023

वाशिंगटन
 अमेरिका राष्ट्रपति जो बाडेन ने कहा है कि रूस और यूक्रेन तथा इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष के दौरान अमेरिका इजरायल और यूक्रेन का समर्थन जारी रखना चाहिए। बाइडेन ने व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमास के साथ संघर्ष में इज़रायल की सफलता और रूस के साथ संघर्ष में यूक्रेन की जीत सुनिश्चित करना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

 उन्होंने कहा कि वह  कांग्रेस (संसद) को ‘तत्काल बजट अनुरोध’ भेजेंगे ताकि इजरायल और यूक्रेन सहित हमारे महत्वपूर्ण भागीदारों का समर्थन करने के लिए अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा जरूरतों को पूरा किया जा सके। इस मामले से परिचित लोगों का कहना है कि व्हाइट हाउस द्वारा अनुरोधित पूरक व्यय पैकेज की राशि 100 अरब अमेरिकी डॉलर है, जिसमें इज़रायल को आपातकालीन सहायता के लिए 10 अरब डॉलर और यूक्रेन को रूस के खिलाफ लड़ाई के लिए 60 अरब डॉलर की सहायता शामिल हैं।

 बाइडेन ने ये बातें अमेरिकी समर्थन दिखाने के लिए इज़रायल के अपने दौरे के एक दिन बाद कही। इज़रायल और हमास के बीच मौजूदा संघर्ष के बीच अमेरिका ने बार-बार इज़रायल के साथ अपनी ‘दृढ़’ एकजुटता दोहराई है। अमेरिका ने कहा है कि हमास के खिलाफ लड़ाई में इजरायल को जो कुछ भी चाहिए, उसे अमेरिका प्रदान करेगा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें