BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: लेखिका सारा बर्नस्टीन को उपन्यास ‘स्टडी ऑफ ओबिडिएंस’ के लिए गिलर पुरस्कार मिला

Admin

Wed, Nov 15, 2023

टोरंटो
 लेखिका सारा बर्नस्टीन को अपने उपन्यास ‘स्टडी फॉर ओबिडिएंस’ के लिए  ‘स्कॉटियाबैंक गिलर’ पुरस्कार मिला।

लेखिका ने स्कॉटलैंड से ऑनलाइन माध्यम से एक लाख अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार स्वीकार किया, जहां उन्होंने 10 दिन पहले बच्चे को जन्म दिया है। उनका उपन्यास एक युवा महिला के बारे में है, जिसके जीवन में एक के बाद एक कई घटनाएं होती रहती हैं।

इस पुरस्कार के तहत एक लाख कनाडाई डॉलर (72,000 अमेरिकी डॉलर) प्रदान किए जाते हैं और यह सर्वश्रेष्ठ कनाडाई लेखन के लिए दिया जाता है। इससे पहले यह पुरस्कार मार्गरेट एटवुड, मोर्दकै रिचलर और एलिस मुनरो को मिल चुका है।

समारोह में बर्नस्टीन के नाम की घोषणा के साथ ही एक प्रदर्शनकारी ने इजराइल विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे प्रसारण कुछ समय के लिए बाधित हो गया। आयोजकों को बर्नस्टीन के नाम की घोषणा दोबारा करनी पड़ी।

समारोह की शुरुआत में भी कई इजराइल विरोधी प्रदर्शनकारी मंच पर पहुंच गए। इसके कारण भी प्रसारण बाधित रहा। गिलर पुरस्कार की स्थापना 1994 में दिवंगत व्यवसायी जैक राबिनोविच ने अपनी दिवंगत पत्नी साहित्य पत्रकार डोरिस गिलर की याद में की थी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें