BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: सुरक्षा बलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद किया जब्त

Admin

Sun, Sep 17, 2023
इंफाल केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को मणिपुर के चूड़चंदपुर जिले के खोदांग गांव में तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। कुल 15 हथियार बरामद किए गए। इनमें 14 मोर्टार और एक सिगल बैरल बंदूक शामिल हैं। मणिपुर, नगालैंड और दक्षिणी अरुणाचल प्रदेश के रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शुक्ला ने कहा कि सेना, असम राइफल्स, अन्य केंद्रीय बलों और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए गांव में विशेष सर्च अभियान चलाया। इसी तरह थौबल जिले में भी असम राइफल्स और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने क्वारोक मार्ग में तलाशी अभियान चलाया और एक नौ मिमी कार्बाइन और गोला-बारूद बरामद किए। हिंसा के अब तक 175 लोगों की मौत मणिपुर में हुए जातीय संघर्ष में चार महीने के दौरान कम से कम 175 लोग मारे गए और 1,108 अन्य घायल हो गए, जबकि 32 लोग लापता हैं। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मई की शुरू हुई हिंसा में अब तक 4,786 घरों को आग लगा दी गई और 386 धार्मिक स्थलों को तोड़ दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें