BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में सर्वाइकल कैंसर का टीका

Admin

Tue, Feb 14, 2023
नई दिल्ली | सरकार छह राज्यों में नौ से 14 वर्ष की लडकियों को सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका लगाने का अभियान जून में शुरू कर सकती है | एक अधिकारिक सूत्र ने बताया कि टीकाकरण अभियान के पहले चरण में कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में 2.55 करोड़ लड़कियों को ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है | दो-खुराक वाला टीका सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ सीरम इंस्टीट्यूट ने भारत में ही विकसित टीका सर्वावैक पिछले महीने लॉन्च किया था | सीरम में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि एसआईआई का पहला स्वदेशी एचपीवी टीका बाजार में 2,000 रुपए प्रति खुराक के अधिकतम खुदरा मूल्य पर उपलब्ध होगा | सर्वावैक दो-खुराक वाला टीका है, जो शीशी में उपलब्ध कराया जाएगा | 16.02 करोड़ खुराक की खरीद अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम में एचपीवी टीके को शमिल करने के लिए एक योजना बनाई है और 2026 तक टीके की 16.02 करोड़ खुराक की खरीद के लिए अप्रैल में सरकार की ओर से एक वैश्विक निविदा जारी करने की संभावना है | हर साल 80 हजार मामले हाल के कुछ अनुमानों के अनुसार, भारत में हर साल लगभग 80,000 महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर होता है और 35,000 महिलाओं की इससे मौत हो जाती है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें