BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: पहाड़ों पर बर्फबारी और घने कोहरे के कारण दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा, दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत?

Admin

Tue, Jan 9, 2024

नई दिल्ली
पहाड़ों पर बर्फबारी और घने कोहरे के कारण दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री तक नीचे चला गया। जाफरपुर, मुंगेशपुर, नरेला और मयूर विहार में सोमवार को कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।

दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान
हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। वहीं, मंगलवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शहर के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा।

तापमान में हो सकती बढ़ोत्तरी
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। संभावना है कि दिल्ली में बारिश के बाद मौसम में थोड़ा सुधार हो सकता है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान
दिल्ली में 10 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। 10 और 12 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। इसके बाद दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, 13 और 14 जनवरी को दिल्ली में मिनिमम तापमान 06 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। साथ ही कोहरे छाए रहेंगे।

नोएडा-गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम
वहीं, गौतमबुद्धनगर सहित पश्चिमी यूपी में 10 जनवरी से लंबे इंतजार के बाद दिन में अच्छी धूप रहने की उम्मीद है। इसके अलावा गुरुग्राम में मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को क्षेत्र में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। अगर बूंदाबांदी हुई तो सर्दी में इजाफा होने के साथ ही घना कोहरा भी छा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें