BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

Admin

Sun, Jan 14, 2024

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल).
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक ट्रक ने स्कूटर सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर गए और अनेक वाहन उन्हें रौंदते हुए गुजर गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोतवाली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूटी में व्यक्ति की पत्नी भी सवार थी और इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर दस दरगाह इलाके की है। तीनों एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद जलपाईगुड़ी शहर अपने घर लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और वे राजमार्ग पर गिर गये, जिसके बाद कई वाहन पिता-पुत्र को रौंदते हुए निकल गए उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनी और उन्हें जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए, जहां चिकित्कों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला को सिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि हादसा संभवत: कोहरे के कारण हुआ। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन भी किया था।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें