BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: बारामूला में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Admin

Sat, Sep 16, 2023
 बारामूला जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में एक और आतंकी मारा गया है. आज सुबह से सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर की संयुक्त टीम इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रही है. सुरक्षाबलों ने यह एनकाउंटर शनिवार सुबह ही शुरू किया था. जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया था कि भारतीय सेना और बारामूला पुलिस की उरी, हथलंगा इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है. कश्मीर जोन पुलिस की ओर से बताया गया था कि सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया था, जिसमें एक मारा गया है, जबकि दूसरे की तलाश तेज है. अब उस दूसरे को भी ढेर कर दिया गया है. इसके अलावा अनंतनाग जिले के कोकरनाग में भी आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चौथे दिन भी जारी है.  पहाड़ी इलाके के जंगलों में छिपे आतंकवादियों के खात्मे के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है. कश्मीर जोन के ADGP ने कहा कि यहां 2-3 आतंकी फंसे हुए हैं और उन सभी को मार गिराया जाएगा. ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के छिपने के ठिकाने को सुरक्षाबलों ने बमबारी कर ध्वस्त कर दिया है. अनंतनाग में शहीद हुए थे तीन अधिकारी बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और सेना आज यहां बमबारी भी कर सकती है. जानकारी के मुताबिक, यहां लश्कर कमांडर उजैर खान, एक अन्य आतंकी के साथ छिपा हुआ है. इन्हीं आतंकियों ने कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट पर फायरिंग की थी, जिसमें तीनों अधिकारी शहीद हो गए थे.  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें