BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: केदारनाथ शुक्ला के बगावती सुर, टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

Admin

Wed, Oct 18, 2023

सीधी
सीधी से वर्तमान बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने टिकट कटने के बाद पार्टी से बगावत करते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि इस बार सीधी से बीजेपी ने रीति पाठक को उम्मीदवार बनाया है और इससे खफा होकर अब उन्होने चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

ये है मामला

ये मामला सीधी पेशाब कांड से जुड़ा है। माना जा रहा है कि इसी कारण केदारनाथ शुक्ला का टिकट काटा गया। सीधी में एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की घटना सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देशभर में सुर्खियां बनी थी। इस मामले में बीजेपी की खासी किरकिरी हुई थी क्योंकि आरोपी विधायक केदारनाथ शुक्ला का करीबी माना जा रहा था और जानकारी के मुताबिक वो विधायक प्रतिनिधि था। इस मामले में डैमेज कंट्रोल करने के लिए खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सामने आना पड़ा। उन्होने पीड़ित को अपने घर बुलाकर उसके पैर धोए थे और इस घटना के लिए खेद जताया था।

BJP को हो सकता है नुकसान

इसके बाद जब बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की तो उसकी दूसरी लिस्ट में केदारनाथ शुक्ला के स्थान पर रीति पाठक को टिकट दिया गया। इसे शर्मनाक पेशाब कांड के कारण पार्टी की कार्रवाई के तौर पर देखा गया। लेकिन टिकट न मिलने से नाराज मौजूदा विधायक ने पार्टी के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इसके बाद अब इन अटकलों का दौर शुरु हो गया है कि शायद वो कांग्रेस में जा सकते हैं। हालांकि अभी खुद उन्होने ये नहीं बताया है कि वो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगे या फिर किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगे लेकिन उनके चुनाव लड़ने का नुकसान बीजेपी को हो सकता है। इससे बीजेपी के वोट बंटने की आशंका है और इसका खामियाजा पार्टी को उठाना पड़ सकता है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें