BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: 22 जनवरी को CM ममता मस्जिद में चादर चढ़ाएंगी

Admin

Sat, Jan 20, 2024

कोलकाता
 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन राजधानी कोलकाता सहित पूरे राज्य में सद्भावना रैली निकालने की घोषणा की है।

कोलकाता में रैली का नेतृत्व वह खुद करेंगी और स्कूटर पर सवार होकर मस्जिद में चादर चढ़ाने जाएंगी। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने  इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीएम आवास से थोड़ी दूरी पर हाजरा मोड़ से यह रैली शुरू होगी और पार्क सर्कस मैदान में खत्म होगी। रैली शुरू होने से पहले वह कालीघाट मंदिर में पूजा पाठ करेंगी। इसके बाद रैली का नेतृत्व करना शुरू करेंगी। अपराह्न 3:30 हाजरा रोड होते हुए मुस्लिम बहुल क्षेत्र पार्क सर्कस इलाके में पहुंचेंगी।

यहां हजरा लॉ कॉलेज के पास मस्जिद में जाने के लिए ममता स्कूटर का सहारा लेंगी और चादर चढ़ाएंगी। उसके बाद फिर रैली में वापस आ जाएंगी। यही करीब में एक चर्च है। वहां भी जाकर वह प्रार्थना करेंगी। मुख्य रैली मुस्लिम बहुल क्षेत्र पार्क सर्कस के मैदान में होनी है जहां ममता संबोधन भी करेंगी।

उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को सद्भावना रैली के जरिए मुख्यमंत्री ने सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलने का संदेश देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा है कि हम लोग मजहब के आधार पर भेदभाव में विश्वास नहीं करते। इसलिए सद्भावना रैली का आयोजन कर रहे हैं।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें