BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: जयपुर से प्रियंका गांधी ने साधा निशाना- मोदी सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है

Admin

Wed, Oct 25, 2023

जयपुर

 कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि उसकी घोषणाएं खोखली हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है। वह झुंझुनू के अरड़ावता में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना, महिला आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा,‘‘इनकी खोखली घोषणाएं हैं, खाली लिफाफे हैं।

ये जो भी घोषणा करते हैं उन्हें जमीन पर नहीं उतारते हैं। इसके विपरीत, कांग्रेस की सरकारें अपनी सारी घोषणाओं को जमीन पर उतार रही हैं।'' कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘आज जो मोदी जी की सरकार है,भाजपा की सरकार है, उसमें आपकी कोई सुनवाई नहीं है। यह सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है।''

देवनारायण जी के मंदिर में प्रधानमंत्री द्वारा डाले गए लिफाफे में से कथित तौर पर 21 रुपए निकलने की टीवी पर दिखाई गई घटना का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने यह कटाक्ष भी किया,‘‘मोदी जी का लिफाफा खाली है।'' जनसभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें