BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा- हमारी सरकार सांप्रदायिक हिंसा से लड़ने के लिए हैं तैयार

Admin

Tue, Oct 3, 2023

बेंगलोर
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शिवमोगा में एक अक्टूबर को एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई पथराव की घटना का जिक्र करते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं से निपटने के वास्ते सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं के इन आरोपों को खारिज किया कि मई में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद राज्य में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।

सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनके (भाजपा) पास आरोप लगाने के अलावा क्या काम है? उनका एकमात्र काम आरोप लगाना है। ये आरोप बिलकुल झूठे हैं।'' उन्होंने कहा कि पथराव की घटनाओं में शामिल कुछ उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार सांप्रदायिक घटनाओं को तुरंत रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करती है। ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाती है।'' शिवमोगा में रविवार को उपद्रवियों ने दो इलाकों में ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दौरान पथराव किया था। इस घटना में कुछ घरों की खिड़कियों के शीशे और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें