BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: हिंदी की समझ से रूसी महिला ने किया इंप्रेस, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Admin

Sun, Sep 17, 2023
नई दिल्ली. हाल ही में हमने हिंदी दिवस दिवस मनाया है। इस खास मौके पर दुनिया भर से अलग-अलग तरह के वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक बेहद खास वीडियो आया है, रूस से। एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक रूसी महिला अपनी हिंदी की समझ से सभी को इंप्रेस कर रही है। इस वीडियो को इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस में तैनात जे संजय कुमार ने पोस्ट किया है। वीडियो में वह हिंदी में कुछ बोलते हैं। इसके बाद रूसी महिला उसको इंग्लिश में ट्रांसलेट करती है। संजय ने वीडियो के साथ लिखा है कि इसे ट्रांसलेट करने की बात तो छोड़िए, बहुत से लोग तो जो मैंने बोला उसे समझ भी नहीं पाएंगे। इसके बाद संजय ने रूसी महिला की हिंदी समझ की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लोग जमकर लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। आशुतोष नाम के एक यूजर ने लिखा है कि इतनी शुद्ध हिंदी न केवल सुनने में कर्ण प्रिय है अपितु उपयोग करने में भी गर्वित अनुभूति देती है। आप को हिंदी की शुद्ध शब्दावली हेतु भी साधुवाद और हमारी रशियन मित्र जी का भी बहुत बहुत अभिनंदन। सच में उनकी समझ और हिंदी पर पकड़ अदभुत और प्रेरक है। वहीं, अन्य लोगों ने भी अलग-अलग ढंग से उसकी तारीफ की है। गौरतलब है कि भारत हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाता है। साल 1949 में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था। हिंदी भारत के उत्तर प्रदेश, हिमचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पंजाब में बोली जाती है। इसके अलावा मॉरिशस, नेपाल, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, ट्रिनिडाड और टोबैगो में भी हिंदी बोली और समझी जाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें