BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: 'मिगजॉंम' चक्रवात के कारण चेन्नई से 33 उड़ानें बेंगलुरु की ओर मुड़ी

Admin

Mon, Dec 4, 2023

बेंगलुरु.
'मिगजॉम' चक्रवात के चलते तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच सोमवार को 33 उड़ानें चेन्नई से यहां केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) की ओर मोड़ दी गईँ। केआईए का संचालन करने वाली बेंगलूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (बीआईएएल) के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो, स्पाइसजेट, एतिहाद, लुफ्थांसा और गल्फ एयर की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को चेन्नई से बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया है। चेन्नई में कई उड़ान रद्द की जा चुकी हैं।

प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के चलते चेन्नई हवाई अड्डा पर उड़ानों की आवाजाही सोमवार रात 11 बजे तक के लिए बंद है। लगातार बारिश के चलते हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली लगभग 70 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बीआईएएल के एक अधिकारी ने बताया, "कई उड़ानों को चेन्नई से केआईए की ओर मोड़ दिया गया है। चेन्नई हवाई अड्डे ने भी घोषणा की है कि विशिष्ट अवधि तक आवागमन बंद रहेगा। चेन्नई ही नहीं, तिरुपति, विशाखापत्तनम समेत विभिन्न क्षेत्रों में भी मौसम प्रतिकूल है। इसलिए, कई उड़ानों में देरी हुई है और कई को रद्द किया जा चुका है। हम यात्रियों को अपनी संबंधित उड़ानों की स्थिति के बारे में जानकारी लेते रहने की सलाह देते हैं। अब तक, चेन्नई से 33 उड़ानें यहां केआईए की ओर मोड़ दी गई हैं।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें