जश्न-ए-सतराम' की भव्य तैयारी: गोदड़ीवाला धाम तिल्दा में मनाया जाएगा 159 : सतगुरु साईं सतराम दास जी, साईं गोबिंदराम जी और साईं साधराम जी का जन्मोत्सव कल, 25 अक्टूबर को; प्रभात फेरी और अखंड धूनी
Ramesh Batra
Fri, Oct 24, 2025
तिल्दा। आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर होने के लिए तिल्दा शहर का गोदड़ीवाला धाम पूरी तरह तैयार है। यहां कल, 25 अक्टूबर 2025 को तीन महान संतों का संयुक्त जन्मोत्सव 'जश्न-ए-सतराम' के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। यह भव्य कार्यक्रम शहंशाह सतगुरु साईं सतराम दास जी के 159वां साला जन्मोत्सव, साईं गोबिंदराम जी के 81वां साला जन्मोत्सव, एवं साईं साधराम जी के 62वां साला जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
पूरे संत परिवार के जन्मोत्सव के अवसर पर तिल्दा स्थित धाम में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा:
पूरे दिन चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में भक्ति और सेवा का भाव प्रवाहित होगा। मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
प्रातः 6 बजे: जन्मोत्सव की शुरुआत प्रभात फेरी के आगमन के साथ होगी।
शाम 8 बजे से: शाम को नित नेम साहिब का पाठ, आरती एवं भजन-कीर्तन का मधुर कार्यक्रम होगा, जिसमें भक्तजन श्रद्धा भाव से सम्मिलित होंगे।
रात्रि 9 बजे: कार्यक्रम का समापन अखंड धूनी साहिब का भोग लगाने के साथ किया जाएगा, जिसके तत्पश्चात विशाल भंडारा आयोजित होगा, जिसमें सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
आयोजन समिति ने तिल्दा एवं आस-पास के सभी धर्मप्रेमियों और सतनाम पंथ के अनुयायियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर गोदड़ीवाला धाम पहुंचकर संतों के आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्तिमय माहौल का हिस्सा बनें। इस जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन