BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: दीपावली फेस्टिवल में नया ट्विस्ट, जानें धनतेरस से भाई दूज तक की तारीखें

Admin

Thu, Nov 2, 2023

उज्जैन.

धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि से लेकर शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि तक दीपावली (Diwali 2023 Date) उत्सव मनाया जाता है। इन 5 दिनों में सबसे पहले धनतेरस, इसके बाद यम चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और सबसे अंत में भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। ये क्रम हजारों सालों से चला रहा है। लेकिन इस बार ये त्योहार 5 नहीं बल्कि 6 दिनों तक मनाया जाएगा। आगे जानिए क्यों होगा होगा…

कब है धनतेरस? (Kab Hai DhanTeras)
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर, शुक्रवार को है। इसी दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धन के देवता कुबेरदेव के साथ-साथ आयुर्वेद के देवता धन्वन्तरि की पूजा भी की जाएगी। ये दिन खरीदी के लिए भी अति शुभ माना जाता है।

कब है रूप चतुर्दशी? (Kab Hai Rup Chaturdashi)
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 नवंबर, शनिवार को रहेगी। इसी दिन रूप चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। इस दिन सुबह अभ्यंग स्नान करने और शाम को यमराज के निमित्त दीप दान करने की परंपरा है।

कब मनाएंगे दीपावली? (Kab Hai Dipawali)
पंचांग के अनुसार, 12 नवंबर, रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी दोपहर 02:45 तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि अगले दिन यानी 13 नवंबर, सोमवार की दोपहर 02:57 तक रहेगी। चूंकि दीपावली उत्सव शाम को अमावस्या के संयोग में मनाया जाता है। ये स्थिति 12 नवंबर को बन रही है, इसलिए इसी दिन लक्ष्मी पूजा की जाएगी।

सोमवती अमावस्या का संयोग (Somwati Amawasya Date November 2023)
दीपावली के अगले दिन यानी 13 नवंबर, सोमवार को कार्तिक मास की अमावस्या दोपहर 02:57 तक रहेगी, इसलिए इस दिन सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। ये दिन पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंदों को दान करने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

कब करें गोवर्धन पूजा? (Kab Kare Govardhan Puja)
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 नवंबर, मंगलवार को रहेगी। इसी दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं इस दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतिरूप बनाकर पूजा करेंगी। इसे सुहाग पड़वा भी कहते हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं परिवार की बुजुर्ग महिलाओं का आर्शीवाद लेती हैं।

कब मनाएं भाई दूज? (Bhai Duj Kab Hai)
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि का संयोग 15 नवंबर, बुधवार को बन रहा है। इसी दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों को भोजन के लिए आमंत्रित करती हैं और उन्हें तिलक लगाकर आशीर्वाद देती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भाई की उम्र बढ़ती है।


नवंबर त्योहार लिस्ट

    बुधवार 1 नवंबर: करवा चौथ
    शुक्रवार 3 नवंबर: स्कंद षष्ठी व्रत
    रविवार 5 नवंबर: पुष्य नक्षत्र, अहोई अष्टमी व्रत
    गुरुवार 9 नवंबर: रमा एकादशी व्रत, गोवत्स द्वादशी
    शुक्रवार 10 नवंबर: धनतेरस, यम दीपदान
    शनिवार 11 नवंबर: रूप चतुर्दशी, छोटी दिवाली
    रविवार 12 नवंबर: दिवाली, केदार गौरी व्रत
    सोमवार 13 नवंबर सोमवार: सोमवती अमावस्या
    मंगलवार 14 नवंबर: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
    बुधवार 15 नवंबर: भाई दूज
    शुक्रवार 17 नवंबर: सूर्य षष्ठी और विनायकी चतुर्थी व्रत
    रविवार 19 नवंबर: डाला छठ, सूर्य षष्ठी व्रत
    सोमवार 20 नवंबर- गोपाष्टमी
    मंगलवार 21 नवंबर: अक्षय नवमी, आंवला नवमी
    बुधवार 23 नवंबर- देवउठनी एकादशी
    शुक्रवार 24 नवंबर: प्रदोष व्रत, चातुर्मास समाप्त
    रविवार 26 नवंबर: बैकुंठ चतुर्दशी
    सोमवार 27 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा
    गुरुवार 30 नवंबर: गणेश चतुर्थी व्रत

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें