BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

आवासीय कॉलोनियां और हजारों दुकानें भी स्थित : तिल्दा-नेवरा रेलवे फाटक: घंटों जाम, जनता परेशान, प्रशासन उदासीन

तिल्दा-नेवरा,: रेलवे फाटक, जो जोता-धरसीवां मुख्य मार्ग पर स्थित है, इन दिनों क्षेत्र की जनता के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। यह फाटक अक्सर घंटों बंद रहता है, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतारें पंडित उपाध्याय चौक तक पहुंच जाती हैं। इस भीषण जाम से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह मार्ग हजारों स्कूली बच्चों के लिए आवागमन का मुख्य रास्ता है। वे प्रतिदिन साइकिल और दोपहिया वाहनों से इसी मार्ग से आते-जाते हैं। जाम और लगातार होते हादसों के बावजूद, स्थानीय प्रशासन गहरी नींद में सो रहा है। निवासियों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन को सिर्फ अपने फायदे की चिंता है और बेगुनाह जनता को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है।

इसी मार्ग पर कई आवासीय कॉलोनियां और हजारों दुकानें भी स्थित हैं। जाम की समस्या इतनी गंभीर है कि कई विधायक और जनप्रतिनिधि भी इसमें फंस चुके हैं। वे जनता से जल्द ही ओवरब्रिज या अंडरब्रिज के निर्माण का वादा करते हैं, लेकिन घर पहुंचने के बाद ये वादे भी ठंडे बस्ते में चले जाते हैं।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने और जल्द से जल्द समाधान निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उन्हें बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें