BREAKING NEWS

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

Advertisment

: बोटाड में बाप ने दो बेटियों और बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

Admin

Mon, Jan 1, 2024

बोटाड

गुजरात के बोटाड जिले में 42 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और बेटे ने रविवार को ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को फिलहाल इस परिवार द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण पता नहीं चल सका है।

रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक वी.एस. गोले ने बताया कि यह घटना शाम साढ़े 6 बजे निंगाला और आलमपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। उन्होंने कहा कि चारों ने भावनगर से गांधीधाम जाते समय एक यात्री ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। उस व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और एक बेटे के शव पटरियों के किनारे पाए गए।

पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान मंगाभाई विजुडा (42) के रूप में हुई है, जो एक रिश्तेदार के साथ झगड़े के बाद हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर बाहर था। विजुड़ा की बेटियों की पहचान सोनम (17) और रेखा (21) तथा बेटे की जिग्नेश (19) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वे जिले के गढ़डा तालुका के नाना सखपर गांव के रहने वाले थे।

अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि आखिरकार उन्होंने यह चरम कदम क्यों उठाया।    

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें