: तिल्दा नेवरा में शिवमय हुए श्रद्धालु
Wed, Aug 2, 2023
रमेश बत्रा
तिल्दा नेवरा | तिल्दा नेवरा में प्रथम बार शिव महापुराण का आयोजन हुआ है | पहले दिन की कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीएनबी हाई स्कूल स्थित दशहरा मैदान पहुंचे।शिव महापुराण कथा के पहले दिन पं. प्रदीप मिश्रा ने व्यास पीठ से कहा कि सावन माह में शिवमहापुराण की कथा श्रवण करना तिल्दा नेवरा सहित छत्तीसगढ़ के लोगों का सौभाग्य है | ये धान का कटोरा छत्तीसगढ़ जिसकी पवित्र भूमि का चावल पूरे विश्व के शिवालयाे में चढ़ता है | मन में विश्वास रखकर पूजन, भजन, भक्ति करने पर उसका लाभ जीवन में अवश्य मिलता है |
शिव महापुराण की कथा में श्रद्धालु लीन हुए दिखाई दिए, साथ ही कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के भजनों पर श्रद्धालु नाचने लगे। वहीं पहले दिन की कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे थे ।https://youtu.be/rdGSJ2zDBGw
शिवभक्तों के लिए सैकड़ों वालियंटर्स बने, सभी समाज कर रहा सहयोग:-
इस आयोजन में शिव भक्तों के लिए सभी समाज के सैकड़ों लोग वालियंटर्स बने है। बड़े-बुजुर्ग, नौजवान सभी ट्रैफिक व्यवस्था के साथ कथा पंडाल की व्यवस्था, बाहर से आये धर्मप्रेमियों की रुकने, ठहरने, भोजन की व्यवस्था हेतु कार्य कर रहे है, सभी व्यवस्था तिल्दा नेवरा के सभी समाजिक बन्धों संभाल रहे है। वहीं पुलिस-ट्रैफिक के जवान भी चौराहों व आयोजन स्थल पर तैनात है।
: कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे तिल्दा नेवरा, भव्य स्वागत
Tue, Aug 1, 2023
रमेश बत्रा
तिल्दा नेवरा | अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले कथावाचन के लिए तिल्दा नेवरा पहुंचे। इस दौरान जगह - जगह आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। तिल्दा नेवरा पहुंचने पर नगर वासियों के द्वारा पुष्प वर्षा के साथ पंडित श्री का स्वागत किया।
महिला व पुरूष सदस्य इस मौके पर पीले परिधान में जय महादेव का उद्घोष करते हुए कहीं आरती उतार रहे थे तो कहीं शंखनाद.. तो कहीं आतिशबाजी हो रही थी तो कहीं ढोल धमाल से स्वागत करने बेताब थे। 1 से 7 अगस्त तक शिव महापुराण का आयोजन किया गया है। आयोजित कार्यक्रम स्थल में डोम पंडाल सहित सारी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई। विशाल डोम पंडाल निर्माण के साथ भोजनालय, पार्किंग, स्वागत द्वार, प्रवेश द्वार का निर्माण श्रद्धालुुओं की सुविधानुसार निर्माण किया गया है। नगर को फ्लेक्स एवं प्रकाश से सजाया गया है। कार्यक्रम के ऐतिहासिक सफलता हेतु आयोजक परिवार सहित तिल्दा नेवरा नगरवासियों लगातार सेवा प्रदान कर चाक चौबंद व्यवस्था में लगे हुए हैं। श्रद्धालुओं का आना प्रारम्भ हो गया है। अन्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के आगमन से कार्यक्रम स्थल में गहमा गहमी बनी हुई है।